कुल पृष्ठ दर्शन : 257

`मुस्कानों के रंग` को विशिष्ट सम्मान

इन्दौरl

संस्था साहित्य कलश म.प्र. इन्दौर के वार्षिक सम्मान समारोह में शहर के शिक्षक-कवि,लेखक कार्तिकेय त्रिपाठी राम के काव्य संग्रह मुस्कानों के रंग को विशिष्ट सम्मान से सम्मानित किया गया। श्री त्रिपाठी को यह सम्मान प्रसिद्द कवि सत्यनारायण सत्तन, डॉ.रामकृष्ण सोमानी व देवी अहिल्या विश्वविद्यालय के उप कुलसचिव अजय वर्मा के आतिथ्य में प्राप्त हुआ। यहाँ ओम उपाध्याय,दिनेश तिवारी,मंगला मिश्रा,भानुकुमार ओझा,रश्मि तिवारी,मुकेश जी,पद्मा पंचोली आदि को भी सम्मानित किया गया। संस्था के संस्थापक चंचल रीझवानी,पं.रामचंद्र अवस्थी,गिरेन्द्र भदोरिया,डॉ.दविंदर कोर होरा व अशोक द्विवेदी की अगुवाई में यह आयोजन सिंधु भवन(अन्नपूर्णा मार्ग इन्दौर) में गीत-संगीत भजनों की स्वर लहरियों के बीच हुआ,जिसने आमंत्रित साहित्य रसिकों को आत्ममुग्ध कर दिया।

Leave a Reply