कुल पृष्ठ दर्शन : 696

रचनाशिल्पी चाँदनी सेठी ‘प्राइड ऑफ़ वुमन’ से सम्मानित

नई दिल्ली।

‘अन्तर्राष्ट्रीय महिला दिवस’ के उपलक्ष्य में १० मार्च को आगमन साहित्यिक समूह द्वारा उर्दू घर(नई दिल्ली) में ‘फैंटास्टिक फीमेल के सीजन-२’ महिला लेखिकाओं को सम्मानित किया गया। इसमें हिंदीभाषा डॉट कॉम परिवार की रचनाशिल्पी चाँदनी सेठी कोचर को ‘प्राइड ऑफ़ वुमन अवार्ड’ से सम्मानित किया गया।
इस अवसर पर देश के विभिन्न प्रान्तों से विभिन्न क्षेत्रों में विशिष्ट योगदान देने वाली नारी शक्ति तथा साहित्य के क्षेत्र में अमूल्य योगदान देने वाली महिला साहित्यकारों को भी सम्मानित किया गया। चाँदनी सेठी को इस सम्मान पर इनके मित्रों और शुभेच्छुओं ने शुभकामनाएं दी हैं।

Leave a Reply