कुल पृष्ठ दर्शन : 9

अमृत जन्म-महोत्सव पर हुआ पुस्तक विमोचन

रेवाड़ी (हरियाणा)।

ब्रह्मलीन स्वामी शरणानन्द महाराज का ८९वाँ अमृत जन्म-महोत्सव श्रीमद्भगवत सेवा आश्रम दड़ौली (रेवाड़ी) में हर्षोल्लास से मनाया गया। आचार्य आर्य बहादुर सिंह बटोड़ी ने वैदिक रीति से यज्ञ करवाया।

    कार्यक्रम में महन्त स्वामी समर्पणानन्द सहित मंत्री राव नरबीर सिंह (उद्योग एवं वाणिज्य, पर्यावरण, हरियाणा सरकार) ने मुख्यातिथि के रूप में भाग लिया। अति विशिष्ट अतिथि विधायक लक्ष्मण सिंह यादव, अहीरवाल सांस्कृतिक मंच के राष्ट्रीय अध्यक्ष सत्यव्रत शास्त्री, पूर्व विधायक विक्रम सिंह सहित प्रशासनिक अधिकारियों का भी महन्त ने स्वागत किया। इस महोत्सव में स्वामी जी के जीवन पर पं. नेमीचंद शाण्डिल्य द्वारा सम्पादित पुस्तक ‘युगर्षि भगवान श्री शरणानन्द चरितम्’ का विमोचन किया गया।