कुल पृष्ठ दर्शन : 1

‘अंत्योदय के स्वर’ पुस्तक विमोचित

पानीपत (हरियाणा)।

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की अ.भा. प्रतिनिधि सभा की महत्वपूर्ण बैठक (१३-१५ मार्च) समालखा में आयोजित की गई। बैठक के दौरान सेवा विभाग एवं संघ के जयपुर प्रांत की ओर से प्रकाशित पुस्तक ‘अंत्योदय के स्वर’ का विमोचन अ.भा. सह प्रचारक प्रमुख अरुण कुमार, राजस्थान क्षेत्र के संघचालक डॉ. रमेश अग्रवाल व क्षेत्र कार्यवाह जसवंत खत्री ने किया। यह पुस्तक सेवा कार्यों के माध्यम से सामाजिक परिवर्तन के ५१ प्रेरक और जीवंत प्रसंगों पर आधारित है।