कुल पृष्ठ दर्शन : 1

अनिता मंत्री को नेपाल की संस्था ने दिया सम्मान

अमरावती (महाराष्ट्र)।

‘अंतर्राष्ट्रीय मातृभाषा दिवस’ के अवसर पर अमरावती निवासी तथा दी अकोला जनता कमर्शियल को ऑप. बँक में कार्यरत अनिता मंत्री को काठमांडू में ‘मातृभाषा रत्न’ की अंतर्राष्ट्रीय मानद उपाधि से सम्मानित किया गया। यह शब्द प्रतिभा बहुक्षेत्रीय सम्मान फाउंडेशन नेपाल द्वारा दी गई। संस्था के अध्यक्ष आनंद गिरि मायालु तथा चयन समिति प्रमुख मंजू खरे द्वारा आपको प्रशस्ति-पत्र देकर सम्मानित किया गया। इस गौरवपूर्ण उपलब्धि पर अनिता मंत्री का अमरावती के साहित्यिक तथा मित्र परिवार द्वारा बधाई प्रेषित की गई है। इस समारोह का मुख्य उद्देश्य नेपाल-भारत मैत्री संबंधों को सुदृढ़ करना, देवनागरी लिपि का संरक्षण एवं संवर्धन तथा हिन्दी नेपाली जैसी मैत्री भाषाओं का वैश्विक स्तर पर प्रचार-प्रसार करना है।