कुल पृष्ठ दर्शन : 6

अमर बलिदानी…

हरिहर सिंह चौहान
इन्दौर (मध्यप्रदेश )
************************************

‘शहीद दिवस विशेष’ (२३ मार्च)….

अमर वह ‘देश’ पर हुए,
नाम आज भी है उनका
युवाओं के ‘प्रेरणास्रोत’ हैं,
वीर शहीद, अमर बलिदानी…।

उनके ‘प्राणों’ की आहूति,
हमारी ‘आजादी’ की शान है
देश पर मर मिटे थे वह अभिलाषी,
वह ‘वतन के रखवाले’, अमर बलिदानी…।

राजगुरु, सुखदेव व भगतसिंह अमर है,
भारत-माता की आन-बान और शान
उन्हें देश ‘कभी’ भी नहीं भुला पाएगा,
वीर शहीद, अमर बलिदानी…।

जिन्होंने लाला लाजपत जी की ‘शहादत’ देखी,
जालियाँवाला बाग का ‘नरसंहार’ देखा।
उनके मन में ‘देश-प्रेम’ रहा, वह आजादी के दीवाने,
वीर शहीद, अमर बलिदानी…॥