नई दिल्ली।
ओम शांति साहित्य मेमोरियल के तत्वावधान और ग्लोबल हिंदी परिवार एवं वयम के सहयोग से साहित्य अकादमी सभागार में स्व. ओमप्रकाश शर्मा और श्रीमती शांति देवी की स्मृति में तृतीय सम्मान संवाद कार्यक्रम किया गया। इस अवसर पर प्रसिद्ध कवयित्री अलका सिन्हा को शांति साहित्य गौरव सम्मान २०२६ से सम्मानित किया गया। उन्हें प्रमाण पत्र और ११ हजार ₹ का पुरस्कार दिया गया। लेखिका डॉ. चंद्रकांता ने अध्यक्षता की। विशिष्ट अतिथि वरिष्ठ कवि राजेश्वर वशिष्ठ रहे। मुख्य वक्ता हिंदी परिवार के अध्यक्ष अनित जोशी रहे। संस्था के अध्यक्ष नरेश शांडिल्य ने बीज वक्तव्य दिया। कल्याणी शांडिल्य ने संचालन सम्भाला। ऋषि कुमार शर्मा ने सभी को धन्यवाद दिया।