दिल्ली।
साहित्य उपवन रचनाकार की काव्य गोष्ठी न्यू आर्टस कॉलेज (शक्ति नगर, दिल्ली) में आपसी प्रेम और सद्भावना की मिसाल बन गई। अध्यक्षता प्रो. महासिंह पूनिया (हिंदी विभागाध्यक्ष, इस्टीट्यूट ऑफ इन्टीग्रेटिड एण्ड ऑनर्स स्टडीज, कुरुक्षेत्र विवि) ने की। मुख्य अतिथि मकबूल शायरा कृष्णा दामिनी शर्मा रहीं।
आयोजन में विशिष्ट अतिथि देवीप्रसाद मिश्र (राष्ट्रीय उपाध्यक्ष, विश्व हिंदी परिषद) एवं अंतर्राष्ट्रीय गीतकार डॉ. अशोक मधुप रहे। सारास्वत अतिथि शायर फरीद अहमद फरीद सहित अंतरराष्ट्रीय कवि डॉ. राकेश सक्सेना एवं डॉ. सुनीता सक्सेना ने महफिल को चार चाँद लगाए। सूत्रधार डॉ. रोहित रोज, डॉ. आर.डी. गौतम एवं डॉ. सुधा बसोर की व्यवस्था ने सबका मन मोह लिया। अध्यक्ष डॉ. पूनिया ने हिंदी के साथ सभ्यता संस्कृति को समृद्ध एवं पोषित करने का सन्देश दिया। मुख्य अतिथि डॉ. शर्मा ने अपनी प्रस्तुति से श्रोताओं के अंतस को छू लिया। महफिल में चार चाँद लगाने वाले रचनाकार मनीषा गुप्ता, डॉ. मदनलाल राज, डॉ. नीलम बावरा, प्रभा दीपक शर्मा व अंजू अग्रवाल आदि रहे। सभी अतिथियों को डॉ. सक्सेना, डॉ. सुनीता सक्सेना एवं रोहित बेज ने सम्मानित किया।
डॉ. रोज ने सभी का आभार प्रकट किया।