कुल पृष्ठ दर्शन :

‘गेल’ में हुई हिन्दी कार्यशाला, कविता पाठ भी

झाबुआ (मप्र) |

गेल लि. गेलर झाबुआ में हिन्दी कार्यशाला का आयोजन किया गया। शुभारंभ महाप्रबंधक प्रबुद्धा मजुमदार ने किया।
इस अवसर पर उपमहाप्रबंधक डी.के. पटेल, डॉ. रामशंकर चंचल, रंजीता निनामा, हिन्दी भाषा अधिकारी विकास राज तथा हिन्दी अधिकारी राहींग डामोर द्वारा दीप प्रज्वलित किया गया। महाप्रबंधक ने हिन्दी के उपयोग को बढ़ाने पर बल दिया और उपलब्धियों पर प्रकाश डाला। डॉ. चंचल ने हिन्दी भाषा को अभिव्यक्ति की सशक्त भाषा बताते हुए इसके सम्मान की आवश्यकता पर विचार व्यक्त किए। रंजीता निनामा ने हिन्दी कविताओं का पाठ किया और अनुभव साझा किए। डॉ. चंचल ने शुद्ध हिन्दी लेखन की जानकारी दी।

संचालन राहींग डामोर ने किया। आभार हिन्दी भाषा अधिकारी विकास राज ने व्यक्त किया।