कुल पृष्ठ दर्शन :

ग्रंथोंत्सव में रंगा ग़ज़ल मुशायरा

वर्धा (महाराष्ट्र)।

जिला ग्रंथालय अधिकारी कार्यालय की ओर से ग़ज़ल-मुशायरा कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस ग्रंथोत्सव में शायरों ने एक से बढ़कर एक कलाम पेश कर वाहवाही लूटी।
बजाज सार्वजनिक जिला ग्रंथालय के सभागृह में इस मुशायरे की अध्यक्षता कवि संजय इंगले तिगांवकर ने की। दिलीप गायकवाड, मयंक महाजन, प्रकाश बंसोड़, प्रीति तरसवाड़ी एवं जयप्रकाश सोनुलकर आदि ने रचनाएं प्रस्तुत कीं।
संचालन ग़ज़लकार विद्यानंद हडके ने किया। नितिन सोनोने ने धन्यवाद व्यक्त किया।