कुल पृष्ठ दर्शन :

डॉ. उपासना दीक्षित व वीना उदय को ‘साहित्य भूषण सम्मान’

दिल्ली।

इंडिया नेटबुक्स और बीपीए फाउंडेशन द्वारा साहित्यकार सम्मान उत्सव समारोह आयोजित किया गया। इसमें डॉ. उपासना दीक्षित (कविता के लिए) और कानपुर की वीना उदय को ‘साहित्य भूषण सम्मान’ (ग़ज़ल हेतु) से सम्मानित किया गया। नेशनल बुक ट्रस्ट के पूर्व अध्यक्ष बलदेव भाई शर्मा, ललित लालित्य, साहित्यकार ममता कालिया, गिरीश पंकज, डॉ. संजीव, प्रेम जनमेजय एवं डॉ. बुद्धिनाथ मिश्र की उपस्थिति में शाल ओढ़ाकर इनका सम्मान किया गया।