कुल पृष्ठ दर्शन :

दिल्ली पुस्तकालय संघ के स्थापना दिवस पर बाँटे पुरस्कार

नई दिल्ली।

दिल्ली विश्वविद्यालय के गांधी भवन में दिल्ली पुस्तकालय संघ का ८८वां स्थापना दिवस और वार्षिक पुरस्कार वितरण समारोह हुआ। आरम्भ दीप प्रज्ज्वलन और विवि के कुलगीत के साथ हुआ।
दिल्ली पुस्तकालय संघ के अध्यक्ष और गांधी भवन के निदेशक प्रो. के.पी. सिंह ने अतिथियों का परिचय कराया और स्वागत किया। मुख्य वक्ता महर्षि दयानंद विवि के पूर्व पुस्तकालयाध्यक्ष प्रो. प्रेम सिंह ने कहा कि प्रो. एस.आर. रंगनाथन जैसे व्यक्तित्वों की कर्मठता के कारण पुस्तकालय विज्ञान को नई दिशा मिली। विश्वविद्यालय के पुस्तकालयों के माध्यम से ही ज्ञान और शोध का विस्तार होता है। उन्होंने केंद्रीय पुस्तकालय की स्थापना और उसके विकास से जुड़े ऐतिहासिक प्रसंगों को भी साझा किया।
पुस्तकालय विज्ञान विभाग के विभागाध्यक्ष प्रो. आर.के. भट्ट और दिल्ली विवि की अधिष्ठाता प्रो. के. रत्नावली ने भी विचार व्यक्त किए। समारोह में प्रो. प्रेम सिंह को ‘सर जॉन सर्जेंट लाइफ टाइम अचीवमेंट अवार्ड’, जयवीर सिंह को ‘आउटस्टैंडिंग प्रमोशन एंबेसेडर अवार्ड’ व ए.के. सलिया आदि को ‘संत वशिष्ठ आउट स्टैंडिंग लीडरशिप अवार्ड’दिए गए।

कार्यक्रम का संचालन डॉ. पिंकी शर्मा ने किया। डॉ. ज्ञानेंद्र सिंह ने धन्यवाद ज्ञापित किया।