पंजाब।
इंडिया बुक ऑफ रिकॉर्ड्स धारक और आसरा फाउंडेशन श्री आनंदपुर साहिब के अध्यक्ष मास्टर संजीव धर्माणी की नई पुस्तक ‘अनजान राही’ का लोकार्पण उनके जन्मदिन पर किया गया। उन्होंने परमात्मा और परिवार का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि नई पीढ़ी को जीवन में अच्छी पुस्तकों का अध्ययन निरंतर करते रहना चाहिए। इससे बढ़िया शौक, सुकून और आनंद कोई नहीं होता। कार्यक्रम में रजनी धर्माणी, सलोनी धर्माणी, अमनदीप सिंह, अर्चना, नेहा और काश्वी आदि उपस्थित रहे।