कुल पृष्ठ दर्शन : 20

पुस्तक ‘हिन्द से हिंदी’ का विमोचन किया प्रहलाद पटेल ने

सेंधवा (मप्र)।

विश्व संवाद केंद्र मालवा प्रान्त और पत्रकारिता एवं जनसंवाद अध्ययनशाला (देवी अहिल्या विश्वविद्यालय इंदौर) द्वारा संस्कृति विभाग (मप्र शासन) के सहयोग से आयोजित ‘भारत उदय’ (नर्मदा साहित्य मंथन) साहित्योत्सव में सेंधवा निवासी शिक्षक विजय पाटिल की पुस्तक ‘हिंद से हिंदी’ का विमोचन प्रहलाद पटेल (कैबिनेट मंत्री, मप्र) ने किया। तक्षशिला परिसर में हुए इस कार्यक्रम में मंच पर विवि के कुलगुरु प्रो. राकेश सिंघाई, दार्शनिक वक्ता ओम द्विवेदी उपस्थित रहे। श्री पाटिल की अभी तक ४० से अधिक पुस्तक प्रकाशित हैं। श्री पाटिल को हिंदी साहित्य अकादमी मप्र के अध्यक्ष डॉ. विकास दवे, प्राचार्य सुरेंद्र सिंह राणा और मनोज पाटिल आदि ने बधाई दी है।