कुल पृष्ठ दर्शन : 1

राष्ट्रीय संगोष्ठी और पुरस्कार वितरण समारोह २९ मई को

अहिल्यानगर (महाराष्ट्र)।

शुक्रवार २९ मई को स्नेहालय, आडकर ट्रस्ट, हिंदी सृजन सभा तथा आचार्य जगदीश चंद्र मिश्र लघुकथा सम्मान समिति (अहिल्यानगर) के संयुक्त तत्वावधान में राष्ट्रीय संगोष्ठी का आयोजन किया जा रहा है। इसका विषय ‘इक्कीसवीं सदी के प्रथम रजत-खंड में चेतना के नवीन स्वर (समकालीन हिंदी लघुकथा के सन्दर्भ में)’ है।
समिति की ओर से डॉ. ऋचा शर्मा ने बताया कि उक्त विषय पर यह साहित्यिक, सामाजिक तथा सांस्कृतिक आयोजन है। यह संगोष्ठी स्नेहालय सभागृह में आयोजित है। इस अवसर पर पुरस्कार वितरण (लघुकथा प्रतियोगिता तथा अन्य) कार्यक्रम भी होगा।

आपने सभी से विनम्र निवेदन किया है, कि इस अवसर पर सभी उपस्थित होकर कार्यक्रम को सफल बनाएँ।