कुल पृष्ठ दर्शन : 2

लेखन की चुनौती पर कराई स्पर्धा

नई दिल्ली।

सोच पब्लिकेशन हाउस के राइटिंग समूह क्रिएशन की स्प्रिंट्स द्वारा लेखन चुनौती का आयोजन किया गया, जिसमें साहित्यिक प्रेम और रचनात्मक अभिव्यक्ति का अनूठा संगम देखने को मिला। सभी ने अपनी प्रतिभा दिखाई।

संस्थापिका सुरंगमा के मार्गदर्शन में इस ८ दिवसीय कार्यक्रम के संचालन में सलोनी खन्ना, शुभम शिंदे तथा हार्दिक महाजन ने सक्रिय भूमिका निभाई। इसमें प्रतिभागियों को ४ विषयों पर विभिन्न विधाओं में लेखन प्रस्तुत करना था। इसमें अनेक लेखकों ने भाग लेते हुए अपनी रचनात्मक प्रतिभा का प्रदर्शन किया। पूनम सुयाल, श्वेता शर्मा, संजना पोरवाल, पिंकी खंडेलवाल और पूजा आदि ने सभी वर्ग में भाग लिया एवं अपनी रचनाओं से इसे सफल बनाया।