संजय एम. वासनिक
मुम्बई (महाराष्ट्र)
*************************************
विजय प्राप्त करें,
आओ विजय प्राप्त करें।
शील का पालन करके,
शरीर पर विजय प्राप्त करें
वाणी व्याप्त स्थूल विकारों पर,
मौन रखकर
विजय प्राप्त करें।
आओ विजय प्राप्त करें…
मन में उत्पन्न होने वाले,
विकारों पर एकाग्रता से
विजय प्राप्त करें,
आओ विजय प्राप्त करें।
सुख-दु:ख और प्रेम-घृणा पर,
ध्यान लगाकर, चिंतन करके
विजय प्राप्त करें,
आओ विजय प्राप्त करें।
गलत ज्ञान और गलत दृष्टि पर,
मन के भ्रम को तोड़कर
सुबुद्धि से विजय प्राप्त करें,
आओ विजय प्राप्त करें।
बुद्ध ज्ञान के पथ पर चलकर,
अनित्य भाव को जागृत रखकर।
स्वयं पर विजय प्राप्त करें,
आओ विजय प्राप्त करें॥