इन्दौर (मप्र)।
संस्था अखंड संडे के स्थापना दिवस पर सम्मान समारोह का कार्यक्रम श्रीमध्यभारत हिन्दी साहित्य समिति सभागार में रखा गया। इसमें नामचीन साहित्यकारों व कवियों का समागम हुआ। वरिष्ठ कवि रामवल्लभ गुप्ता की ‘महक कस्तूरी’, ब्रजेंद्र नागर की ‘राम वनवास क्यों ?’, रंजनलाल बेफिक्र की ‘कारवां ए अल्फ़ाज’ एवं आशा जाकड़ की ‘सपनों का आकाश’ (कविता संग्रह) आदि पुस्तकों का विमोचन किया गया, साथ ही १५ विशिष्ट सम्मान दिए गए। सीताराम कुमावत, नयन राठी, बी.के. शर्मा आदि को सम्मान दिए गए।