कुल पृष्ठ दर्शन :

‘हंसिका’ लोकार्पित, रश्मि लहर सम्मानित

मुजफ्फरनगर (उप्र)।

साहित्यिक संस्था वाणी के वार्षिक संकलन ‘हंसिका’ का लोकार्पण गांधी कॉलोनी रेस्टोरेंट में किया गया। इस मौके पर साहित्यकार रश्मि ‘लहर’ (लखनऊ) को ‘वाणी अर्चना त्यागी सम्मान’ दिया गया।
वार्षिक श्रृंखला अंतर्गत प्रकाशित ‘हंसिका’ का संपादन सुनीता मलिक सोलंकी ने किया। इसके मुख्य अतिथि वेद प्रकाश शर्मा वेद ने कहा कि ऐसे संकलनों का ऐतिहासिक महत्व होता है। दशकों बाद इन्हीं संग्रहों से यह ज्ञात होगा कि किसी विशेष काल खंड में किस प्रकार का साहित्य लिखा जा रहा था। उन्होंने आग्रह किया कि जिस विधा में लिखा जाए, वह उसके मानकों के अनुरूप होना चाहिए। जो हमारे भीतर है, वही रचना के रूप में बाहर आना चाहिए।
अध्यक्षता डॉ. वीना गर्ग ने की। बृजेश्वर सिंह त्यागी, डॉ. प्रदीप जैन, डॉ. बी.के. मिश्र, डॉ. शिखा कौशिक व संजय श्रीवास्तव आदि मौजूद रहे।
संचालन लक्ष्मी नितिन डबराल ने किया।