कुल पृष्ठ दर्शन : 5

हम जीते संस्कृति हर दिन

नीलम प्रभा सिन्हा
धनबाद (झारखंड)
*********************************************

‘रामनवमी’ विशेष (२६ मार्च)…

रामनवमी है मर्यादा पुरुषोत्तम,
राम का जन्म दिवस महान
दिखलाती है हमारी संस्कृति,
की चमकती विरासत पहचान।

लोग कहते हैं भारत,
की संस्कृति अनमोल है
श्री राम, कृष्ण, बुद्ध और,
गुरु नानक की जग जननी है।

नवरात्रि के ये नव दिन,
माता रानी देती आशीष हर दिन
बुराइयों को दूर करती हैं,
हम जीते संस्कृति हर दिन।

दुर्गा का गुणगान करते,
मंदिरों में गूंजते स्वर हैं
सहयोग करते भाई-बहन,
सब धर्म समान स्वर हैं।

सत्य-निष्ठा हमारी पहचान,
भारतीय संस्कृति की है जान
भारतीय त्योहार हमारी शान,
देता है सबको अद्भुत ज्ञान।

श्री राम का चरित्र पावन,
खिला देता जीवन-उपवन।
खुशियों की लहर-सा जीवन,
बन जाता संस्कृति का कण॥