कुल पृष्ठ दर्शन :

अ.भा. डॉ. कुमुद टिक्कू कहानी प्रतियोगिता के परिणाम जारी

जयपुर (राजस्थान)।

‘साहित्य समर्था’ पत्रिका द्वारा आयोजित अखिल भारतीय डॉ. कुमुद टिक्कू कहानी प्रतियोगिता के परिणाम जारी किए गए हैं। इसमें प्रथम पुरस्कार (७ हजार ₹) डॉ. रंजना जायसवाल (मिर्जापुर) की कहानी ‘राम नाम सत्य है।’ को मिला है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार द्वितीय पुरस्कार (६ हजार ₹) डॉ. मोनिका शर्मा (मुम्बई) की कहानी ‘चालीस पार… परवरिश का पाठ’ को एवं डॉ. कुमुद टिक्कू विशिष्ट कहानी पुरस्कार (५१००₹) डॉ. बजरंग सोनी (जयपुर) की कहानी ‘यादों का घर’ को घोषित किया गया है।

इसी तरह तीसरा पुरस्कार (प्रत्येक को ५ हजार ₹) सुधा आदेश (लखनऊ) की कहानी ‘दो बूँद आँसू’ एवं सुमन बाजपेयी (दिल्ली) की कहानी ‘पैबंद’ को दिया जाएगा।