कुल पृष्ठ दर्शन : 1

‘डॉल मण्डी विशेषांक’ अंक हेतु रचनाएं आमंत्रित

फतेहगढ़ (उप्र)।

‘प्रबोधिका’ पत्रिका के ‘डॉल मण्डी विशेषांक’ हेतु रचनाएं सादर आमंत्रित हैं। इच्छुक साहित्यकारों को नाम एवं सम्पर्क नम्बर पत्रिका के प्रधान संपादक डॉ. राजकुमार सिंह (९४५२४३६६४६) को प्रेषित करना है।

पत्रिका की ओर से डॉ. दिनेश पाठक ‘शशि’ (मथुरा) ने बताया कि विशेषांक (वेश्याओं के जीवन पर एवं देवदासी प्रथा आदि पर आधारित) की सामग्री प्रेमचंद जी के उपन्यास ‘सेवा सदन’, जगदम्बा प्रसाद के उपन्यास ‘मुर्दाघर’, मोहनदास के उपन्यास ‘आज बाजार बंद है’ व अलका सरावगी के उपन्यास ‘शेष कादंबरी’ आदि से ली जा सकती है।