उज्जैन (मप्र)।
साहित्य गरिमा पुरस्कार समिति (हैदराबाद) द्वारा वर्ष २०२५ का अखिल भारतीय श्री आचार्य कृष्णदन हिंदी साहित्य व्यंग्य लेखन पुरस्कार व्यंग्यकार और स्तम्भकार डॉ. हरीशकुमार सिंह को दिया जाएगा। समिति द्वारा डॉ. सिंह की कृति ‘चयनित व्यंग्य रचनाएँ’ का राष्ट्रीय स्तर पर चयन करते हुए यह निर्णय लिया गया है। पुरस्कार में ११ हजार ₹ की राशि दी जाएगी। डॉ. सिंह के ९ व्यंग्य संकलन प्रकाशित हो चुके हैं और अन्य विषयों पर भी पुस्तकें प्रकाशित हुई हैं।