कुल पृष्ठ दर्शन : 1

प्रो. शरद नारायण खरे को मिला ‘विशेष उत्कृष्टता सम्मान-२०२६’

मंडला (मप्र)।

साहित्य मंच व प्रकाशन श्याम साहित्य मंच द्वारा लब्धप्रतिष्ठित साहित्यकार प्रो. शरद नारायण खरे को उनकी सृजन सक्रियता, गुणवत्ता, छंद विशेषज्ञता व दीर्घकालिक साहित्य सेवाओं के मद्देनजर ‘विशेष उत्कृष्टता सम्मान’ से सम्मानित किया गया है। प्रो. खरे की रचनाएँ पत्र-पत्रिकाओं में सतत प्रकाशित होने के साथ ही मंचों, रेडियो, टी.वी. आदि से भी प्रस्तुति देते आ रहे हैं। उन्हें देशभर की अनेक संस्थाओं ने सम्मानित किया है, तथा साहित्य अकादमी मप्र से भी पुरस्कृत हैं।