भोपाल (मप्र)।
राजधानी भोपाल में २६ से २९ मार्च तक इंडिमून्स आर्ट फेस्टिवल होगा। रवीन्द्र भवन के हंसध्वनि सभागार में रोज शाम साढ़े ७ बजे यह नाटक मंचित होंगे।
जानकारी के अनुसार रंग थिएटर, कल्चरल और सोशल वेलफेयर सोसायटी का यह आयोजन इस बार भी नए अंदाज में लाया गया है। इसका मुख्य ध्यान युवाओं को थिएटर से जोड़ना है। इसके जरिए उन्हें भोपाल की समृद्ध कला और सांस्कृतिक विरासत से जोड़ा जाएगा। इस महोत्सव में संजय मिश्रा, राकेश बेदी और शेखर सुमन जैसे कलाकार नाटक करेंगे।
रोज़ नाटक शुरू होने से पहले युवाओं के लिए खुला मंच होगा, जहां वे कला दिखा सकेंगे। इसके अलावा रंगमंच, सिनेमा और कला से जुड़े विषयों पर चर्चा होगी।