कुल पृष्ठ दर्शन :

माँ जगदम्बा की आराधना में भाव-विभोर हुई कल्पकथा गोष्ठी

सोनीपत (हरियाणा)।

प्रभु श्री राधा गोपीनाथ जी महाराज की कृपा से संचालित कल्पकथा साहित्य संस्था द्वारा माँ आद्य शक्ति की आराधना एवं भक्ति भाव से अनुप्राणित २४१वीं साप्ताहिक ऑनलाइन काव्य गोष्ठी ‘चैत्र नवरात्रि विशेष’ आद्य शक्ति माँ जगदम्बा वंदना’ विषय पर अत्यंत श्रद्धामय वातावरण में आयोजित की गई। इस आयोजन में देश के विभिन्न प्रांतों से जुड़े कवि-हृदयों ने अपनी सुमधुर एवं भक्तिरस से सराबोर काव्य प्रस्तुतियों द्वारा माँ भगवती की महिमा का अनुपम गुणगान किया।
परिवार की संवाद प्रभारी ज्योति राघव सिंह ने बताया कि
अध्यक्षता बिहार के साहित्यकार बिनोद कुमार पाण्डेय ने की। मुख्य अतिथि छत्तीसगढ़ से प्रतिष्ठित साहित्यकार दिनेशकुमार दुबे की गरिमामयी उपस्थिति रही। कार्यक्रम का मंगलमय शुभारंभ महाराष्ट्र के बहुमुखी साहित्यकार विजय रघुनाथराव डांगे ने गुरु वंदना, गणेश वंदना एवं सरस्वती वंदना की संगीतमय प्रस्तुति से किया। इस अवसर पर देश के विभिन्न अंचलों से जुड़े नीलम अग्रवाल ‘रत्न’, अमित पण्डा ‘अमिट रोशनाई’, किरण अग्रवाल, नन्द किशोर बहुखंडी, प्रेमलता कुमारी, ज्योति प्यासी, अवधेश प्रसाद मिश्र ‘मधुप’, डॉ. अंजू सेमवाल, भगवानदास शर्मा ‘प्रशांत’, डॉ. श्याम बिहारी मिश्र, दिनेश कुमार दुबे, भास्कर सिंह ‘माणिक’, संस्थापक श्रीमती राधाश्री शर्मा एवं पवनेश मिश्र आदि साहित्यकारों ने भक्ति एवं
श्रद्धा से ओत-प्रोत रचनाओं द्वारा माँ जगदम्बा के विविध स्वरूपों का भावपूर्ण चित्रण किया।

‘माणिक’ ने साहित्यिक गरिमा से सशक्त संचालन करते हुए आयोजन को सतत प्रवाहमान बनाए रखा। समापन सत्र में श्रीमती राधाश्री शर्मा ने भावपूर्ण आभार प्रदर्शन किया गया।