कुल पृष्ठ दर्शन :

मातृभाषा के प्रति जागरूकता हेतु कराई लेखन व वाचन स्पर्धा

कोलकाता (पश्चिम बंगाल)।

‘अंतरराष्ट्रीय मातृभाषा दिवस’ के अवसर पर विश्व हिंदी परिषद की पश्चिम बंगाल इकाई द्वारा विद्यार्थियों में मातृभाषा के प्रति सम्मान और जागरूकता को लेकर आलेख लेखन एवं वाचन प्रतियोगिता तथा संगोष्ठी का आयोजन किया गया। इसमें देश के विभिन्न राज्यों के लगभग ७० विद्यालयों के प्रतिभागियों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की।

कार्यक्रम का स्वागत वक्तव्य पश्चिम बंगाल शैक्षणिक प्रकोष्ठ अध्यक्षा श्वेता गुप्ता व श्वेतांबरी ने दिया। चयन प्रक्रिया के बाद ६ प्रतिभागियों को मुख्य कार्यक्रम में प्रस्तुति का अवसर दिया गया। कवयित्री रचना सरन ने मातृभाषा पर आधारित गीत प्रस्तुत किया। प्रणति ठाकुर ने सरस्वती वंदना प्रस्तुत की। विशेष संबोधन प्रो. डॉ. सोमा बंधोपाध्याय ने दिया। कार्यक्रम की अध्यक्षता डॉ. नम्रता प्रसाद ने की तथा विशिष्ट अतिथि डॉ. रेशमी पांडा मुखर्जी एवं मुख्य अतिथि शिवशंकर सिंह सुमित रहे। प्रतियोगिता में बी.डी.एम. इंटरनेशनल स्कूल कोलकाता की छात्रा अवनि प्रथम, राजकीय कन्या विद्यालय हरियाणा की तनिष्का-सूर्योदय हाई स्कूल कोलकाता की श्रद्धांजलि दास संयुक्त द्वितीय तथा स्टेपिंग स्टोन स्कूल रिसड़ा के रोहित पाठक तृतीय स्थान पर रहे।