मंडला (मप्र)।
शब्द प्रतिभा बहुक्षेत्रीय सम्मान फाउंडेशन नेपाल की ओर से ‘अंतर्राष्ट्रीय मातृभाषा दिवस’ पर साहित्यकार व प्राध्यापक के रूप में मातृभाषा के संरक्षण, संवर्धन व साहित्यिक उत्थान में उल्लेखनीय योगदान को ध्यान में रखते हुए प्रो. शरद नारायण खरे को ‘मातृभाषा रत्न सम्मान’ दिया गया है, जो गौरव की बात है। फाउंडेशन के अध्यक्ष आनन्द गिरि मायालु ने आपको शुभकामना के साथ प्रशस्ति-पत्र देकर उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।