कुल पृष्ठ दर्शन :

युद्ध नहीं चाहिए विश्व को

हरिहर सिंह चौहान
इन्दौर (मध्यप्रदेश )
************************************

आज फिर घर घोर अंधेरा छाया हुआ,
विश्व में बढ़ रही आहट
तीसरे विश्व युद्ध की,
पर मानवता पुकार रही युद्ध नहीं चाहिए विश्व में…।

वर्चस्व की इस लड़ाई में सदियाँ बीत गई,
ताकत का इतना घमंड ठीक नहीं है भाई
इससे आमजन ही मरते हैं,
इसलिए मानवता पुकार रही
युद्ध नहीं चाहिए विश्व में…।

ये बम-बारूद-हथियार या फिर परमाणु बम,
सबके सब खत्म कर देते
मानवीय सरोकार को।
जरा रुको, सोचो… फिर लड़ो युद्ध,
क्योंकि मानवता पुकार रही युद्ध नहीं चाहिए विश्व में…॥