सोनीपत (हरियाणा)।
हिन्दी भाषा, सनातन संस्कृति एवं सद साहित्य हेतु कृत संकल्पित कल्पकथा साहित्य संस्था परिवार ने भारत माता के प्रति समर्पित भावनाओं से ओत-प्रोत २४०वीं साप्ताहिक काव्य गोष्ठी का आयोजन ‘देशभक्ति- राष्ट्रप्रेम’ विषय पर अत्यंत गरिमामय वातावरण में किया। इसमें विविध प्रांतों से जुड़े प्रबुद्ध साहित्यकारों ने अपनी ओजस्वी, भावपूर्ण और राष्ट्रनिष्ठ रचनाओं से भारतभूमि के प्रति अपनी श्रद्धा, समर्पण और गौरव का सशक्त प्रकटीकरण किया।
संस्था की संवाद प्रभारी श्रीमती ज्योति राघव सिंह ने बताया कि इस कार्यक्रम की अध्यक्षता छत्तीसगढ़ के साहित्यकार प्रमोद पटले ने की। मुख्य अतिथि बिहार से साहित्यकार बिनोद कुमार पाण्डेय गरिमामयी उपस्थिति रही। मंगलमय शुभारम्भ महाराष्ट्र के बहुमुखी साहित्यकार विजय रघुनाथराव डांगे द्वारा अत्यंत भावपूर्ण गुरु वंदना के संगीतमय प्रस्तुतिकरण के साथ हुआ, जिसने समस्त वातावरण को साहित्यिक ऊर्जा से आलोकित कर दिया।
इस अवसर पर जुड़े साहित्यकारों हेमचंद्र सकलानी, कुसुम सिंघल, किरण अग्रवाल, पूनम सिंह, मनोज कुमार गुप्ता, अमित पंडा, अवधेश प्रसाद मिश्र ‘मधुप’, विराट मिश्रा, नैन्सी श्रीवास्तव, आत्मप्रकाश कुमार, प्रेमलता कुमारी, दिनेश कुमार दुबे, कीर्ति त्यागी, अतुल कुमार खरे, भगवानदास शर्मा ‘प्रशांत’, सुनीता रानी ममगाई, डॉ. श्याम बिहारी मिश्र, राधाश्री शर्मा, दीपिका वर्मा, सम्पत्ति चौरे, कृष्ण कुमार निर्माण, ज्योति प्यासी, डॉ. मंजू शकुन खरे एवं पवनेश मिश्र ने सशक्त काव्य प्रस्तुतियों से श्रोताओं को मंत्रमुग्ध कर दिया।
इस कार्यक्रम का प्रभावपूर्ण संचालन श्रीमती राधाश्री शर्मा द्वारा किया गया। पवनेश मिश्र ने आभार प्रदर्शन किया।