कुल पृष्ठ दर्शन :

‘विश्व गौरैया दिवस’ पर पत्र लेखन स्पर्धा

टोंक (राजस्थान)।

वन विभाग, श्री दादू पर्यावरण संस्थान टोंक एवं साहित्य मंच टोडारायसिंह के तत्वावधान में ‘विश्व गौरैया दिवस’ (२० मार्च) पर स्पर्धा कराई जा रही है। शालेय विद्यार्थियों, युवाओं एवं आमजन में पक्षियों के संरक्षण, संवर्धन एवं जन जागरूकता के उद्देश्य से इस प्रतियोगिता में पत्र लिखकर पते पर स्वयं या स्पीड पोस्ट द्वारा १५ मार्च तक भिजवाया जा सकता है।
मंच के संयोजक शिवराज कुर्मी (९२५२८१५७५१) के अनुसार इस लेखन प्रतियोगिता में गौरैया चिड़िया का महत्व, जैव विविधता एवं पारिस्थितिकी के लिए महत्वपूर्ण, संरक्षण, संवर्धन, सामाजिक, धार्मिक एवं आर्थिक महत्व, विलुप्त होने के कारण एवं स्वयं द्वारा गौरैया को बचाने के उपाय, दैनिक करणीय कार्य जैसे, चुग्गा एवं पानी का सकोरा रखने की आदत, संस्कारित पुण्यदायी भावनाओं को लेकर रिश्तेदारों को पत्र लिखना होगा। यह सादे रजिस्टर के पृष्ठ के एक तरफ ही अधिकतम शब्द सीमा ६०० तक में लिखना है। पत्र हस्तलिखित, सुन्दर एवं आकर्षक होना चाहिए।
आपने बताया कि प्रतियोगिता में प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले विजेताओं को ५००, ३००, और २००₹ का नकद पुरस्कार और प्रशंसा दिए जाएंगे। इसमें सम्पूर्ण राजस्थान के कक्षा ९ से महाविद्यालय तक के विद्यार्थी एवं युवा वर्ग भाग ले सकते हैं।