कुल पृष्ठ दर्शन :

‘शतायु संघ और महिला सहभागिता’ पुस्तक लोकार्पित

दिल्ली।

एनडीएमसी कन्वेंशन सेंटर में प्रभात प्रकाशन द्वारा प्रकाशित प्रसिद्ध समाज सेविका और लेखिका डॉ. शोभा विजेंद्र की पुस्तक ‘शतायु संघ और महिला सहभागिता-विलक्षण एकात्मकता’ का लोकार्पण किया गया। इसकी अध्यक्षता राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के अखिल भारतीय प्रचार प्रमुख सुनील आम्बेकर ने की। विशिष्ट अतिथि दिल्ली विधानसभा के अध्यक्ष डॉ. विजेंद्र गुप्ता रहे।
संघ के १०० वर्ष पूरे हो गए हैं, इसी संदर्भ में लेखिका ने महिलाओं की संघ में सहभागिता के महत्वपूर्ण विषय को उठाते हुए पुस्तक को रोचक ढंग से लिखा है। आयोजन में डॉ. गुप्ता ने कहा कि पूरी पुस्तक को लेखिका ने कहानी के रूप में विस्तार दिया है। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ एक शताब्दी की गाथा, समर्पण व प्रेरणा की यात्रा है। डॉ. शोभा विजेंद्र ने कहा कि इस पुस्तक के पहले भाग में बचपन से लेकर अब तक संघ के साथ जुड़े उनके अनुभवों का वर्णन है, साथ ही इसमें जीवन के मुद्दों को भी उठाया गया है। इसमें ३४ महिलाओं के संस्मरण व महिला शक्ति की प्रेरक कहानियाँ आलेखों के रूप में हैं और बहुत ही जीवंत रूप से प्रस्तुत हैं। श्री आम्बेकर ने कहा कि जिन महिलाओं ने इसमें आलेख लिखे हैं, वे उनके स्वयं के अनुभवों से पोषित हैं।
धन्यवाद ज्ञापन प्रकाशन के निदेशक पीयूष कुमार ने दिया।