इंदौर (मप्र)।
श्री मध्य भारत हिंदी साहित्य समिति के शिवाजी सभाग्रह में लेखिका अमिता मराठे की पुस्तक ‘नीहू-पीहू की दुनिया’ (बाल कहानी संग्रह) का विमोचन किया गया। कृति संपादक मुकेश इन्दौरी व अमिता मराठे ने यह विमोचन अतिथि रूप में वरिष्ठ साहित्यकार प्रो. योगेन्द्रनाथ शुक्ल, डॉ. प्रभु चौधरी एवं नंदकिशोर उपाध्याय से कराया। आयोजन में राम वल्लभ गुप्ता, डॉ. दीप्ति गुप्ता व तृप्ति शाह आदि उपस्थित रहे।