कुल पृष्ठ दर्शन :

‘संतोष श्रीवास्तव कथा सम्मान’ से आशा शर्मा पुरस्कृत

भोपाल (मप्र)।

मध्य प्रदेश राष्ट्रभाषा प्रचार समिति एवं हिंदी भवन न्यास (वर्धा) द्वारा २०२४ से स्थापित पुरस्कार ‘संतोष श्रीवास्तव कथा सम्मान’ इस वर्ष बीकानेर की अभियंता आशा शर्मा को उनकी पुस्तक ‘आगेती फसल’ के लिए दिया गया। संतोष श्रीवास्तव, साहित्य अकादमी मप्र के निदेशक व संस्था के मंत्री-संचालक डॉ. विकास दवे और अन्य अतिथियों ने सम्मान स्वरूप २१ हजार ₹, शॉल, श्रीफल एवं स्मृति चिन्ह भोपाल के हिंदी भवन में ७ फरवरी को समारोह में उन्हें दिया।