दिल्ली।
इंदिरा गांधी राष्ट्रीय कला केंद्र (नई दिल्ली) के कलानिधि विभाग द्वारा ‘समग्र भारतीय पत्रकारिता’ (३ खंड) पुस्तक का लोकार्पण एवं परिचर्चा कार्यक्रम गरिमामय वतावरण में आयोजित किया गया। विजयदत्त श्रीधर की यह कृति भारतीय पत्रकारिता की ऐतिहासिक यात्रा (पहली सदी : १७८०-१८८०, तिलक युग : १८८१-१९२० और गांधी युग : १९२१-१९४८) का गंभीर एवं प्रामाणिक विश्लेषण प्रस्तुत करती है।
प्रारम्भ में प्रो. (डॉ.) रमेश सी. गौड़ (विभागाध्यक्ष, कलानिधि) ने स्वागत वक्तव्य दिया। अध्यक्षता न्यास के अध्यक्ष रामबहादुर राय ने की। विशिष्ट अतिथि में वरिष्ठ पत्रकार अच्युतानंद मिश्र की उपस्थिति रही। वक्ताओं में पुस्तक के लेखक विजयदत्त श्रीधर, वरिष्ठ पत्रकार अनंत विजय, अंकित शुक्ला तथा व्योमेश शुक्ल ने भी विचार व्यक्त किए।
संचालन प्रो. कृपाशंकर चौबे (महात्मा गांधी अंतरराष्ट्रीय हिंदी विवि, वर्धा) द्वारा किया गया। श्री श्रीधर ने आभार व्यक्त किया।