कुल पृष्ठ दर्शन : 1

हिंदी के लिए ममता कालिया को साहित्य अकादमी पुरस्कार

नई दिल्ली।

साहित्य अकादमी द्वारा मान्यता प्राप्त २४ भारतीय भाषाओं में वार्षिक साहित्य अकादमी पुरस्कार २०२५ की घोषणा की गई। इनमें ८ कविता संग्रह, ४ उपन्यास, ६ कहानी संग्रह, २ निबंध, १ साहित्यिक आलोचना, १ आत्मकथा और २ संस्मरण की पुस्तकें शामिल हैं। पुरस्कार स्वरूप १ उत्कीर्ण ताम्रफलक, शॉल और १ लाख रुपए की राशि पुरस्कृत लेखकों को भव्य समारोह में दी जाएगी। पुरस्कृत विधा के अंतर्गत संस्मरण हेतु ‘जीते जी इलाहाबाद’ (हिंदी) के लिए ममता कालिया का चयन किया गया है।