प्रयागराज (उप्र)।
हिन्दी साहित्य में विविध विमर्श श्रृंखला के अन्तर्गत विश्व हिन्दी साहित्य सेवा संस्थान द्वारा शीघ्र ही एक पुस्तक प्रकाशित की जा रही है। उपरोक्त विषय पर शोधालेख प्रकाशित कराने हेतु विद्वतजन ३० अप्रैल तक शोधालेख भेज सकते हैं।
संस्थान के सचिव (९३३५१५५ ९४९) के अनुसार प्रकाशन पूर्णत: निःशुल्क है। पुस्तक की आभासी प्रति सभी लेखकों को निःशुल्क दी जाएगी। टंकित या स्पष्ट लिखित आलेख संक्षिप्त परिचय व डाक पते सहित (hindiseva 15@gmail.com) भेजना है। इस पुस्तक का विमोचन संस्थान के आगामी अधिवेशन में किया जाएगा।