दिल्ली।
फरीदाबाद के वरिष्ठ कवि डॉ. दिनेश रघुवंशी को इस वर्ष का ‘काव्य कुसुम सम्मान’ १५ फरवरी को दोपहर २ बजे एक समारोह में दिया जाएगा। वरिष्ठ कवि डॉ. प्रवीण शुक्ल ने बताया कि यह समारोह अर्वाचीन इंटरनेशनल स्कूल के सभागार में किया जाएगा। उन्हें सम्मान राशि, प्रतीक चिन्ह व सम्मान-पत्र भेंट किए जाएंगे तथा उनका एकल काव्य पाठ भी होगा। यह सम्मान प्रतिवर्ष कविवर पी.के. आजाद की माता कुसुम शर्मा की स्मृति में दिया जाता है।