कुल पृष्ठ दर्शन :

२०२५ के आचार्य काकासाहेब कालेलकर सम्मान घोषित

दिल्ली।

गांधी हिन्दुस्तानी साहित्य सभा एवं विष्णु प्रभाकर प्रतिष्ठान द्वारा संचालित सन्निधि संगोष्ठी द्वारा प्रतिवर्ष दिए जाने वाले काका कालेलकर स्मृति प्रोत्साहन सम्मान-२०२५ की घोषणा कर दी गई है। यह १४ मार्च को दिल्ली में आयोजित कार्यक्रम में दिए जाएँगे।

प्रतिष्ठान के मंत्री अतुल कुमार प्रभाकर और सभा की सभापति कुसुम शाह ने बताया कि गांधी नगर के तेजस वैद्य को पत्रकारिता, गाजियाबाद की श्वेता अग्रवाल को महिला सशक्तिकरण एवं समाज सेवा तथा न्यूगेगोडा की निलांथी राजपाक्षे को साहित्य एवं शिक्षा के लिए यह सम्मान दिया जाएगा। ऐसे ही ग्रेटर नोएडा की मीतू माथुर को अनुवाद एवं साहित्य व फरीदाबाद के प्रभाकर पाण्डेय को कला (संगीत) के क्षेत्र में उनके द्वारा किए जा रहे उल्लेखनीय कार्यों के लिए सम्मानित किया जाएगा।