सीहोर-भोपाल (मप्र)।
माँ शारदा साहित्यिक मंच राजगढ़ भोपाल म.प्र. और म.प्र. साहित्य साधना मंच सीहोर के तत्वाधान में ब्यावरा (जिला राजगढ़) में २६ अप्रैल २०२६ को अखिल भारतीय हिंदी-उर्दू समागम का कवि सम्मेलन आयोजित किया जाएगा। इसके लिए २० अप्रैल तक पंजीयन किया जा सकता है।
साधना मंच के संस्थापक सुरेश जायसवाल (९८२७२४७३९७) ने बताया कि सम्मिलित होने वाले साहित्यकारों को ‘श्री सारस्वत साहित्य रत्न सम्मान’ से सम्मानित किया जाएगा। इसमें रचनाकारों और अन्य क्षेत्रों में सराहनीय योगदान देने वाले मनीषियों को सम्मान पत्र से सम्मानित किया जाएगा।