कुल पृष्ठ दर्शन :

खुशियाँ भर देती होली

हरिहर सिंह चौहान
इन्दौर (मध्यप्रदेश )
************************************

होली विशेष…

होली का हर रंग अलग होता है,
हरा, लाल, नीला, गुलाबी सब
‘बेमिसाल’ रंगों की होली होती है,
जीवन में जो ‘खुशियाँ’ भर देती है।

जब दुश्मन भी दोस्त बन जाते हैं,
इन ‘रंगों’ में सब के सब एक रंग हो जाते हैं,
रंगों की होली ‘उमंगता’ का संचार करती है,
जीवन में जो ‘खुशियाँ’ भर देती है।

ज़िंदगी में बहुत सी ‘पेरशानी’ आती है-जाती है,
पर रंग-बिरंगे त्योहार की मस्ती में सब भुला देती है।
होली रिश्तों में अपनापन बढ़ा देती है,
रंगों की ‘होली’ जीवन में जो खुशियाँ भर देती है…॥