दिल्ली।
प्रगति मैदान के भारत मंडपम् में हुए ‘विश्व पुस्तक मेला’ में ऑथर्स गिल्ड ऑफ इंडिया ने ‘साहित्य महोत्सव’ मनाया। इसमें दिल्ली, आगरा व जबलपुर आदि के मूर्धन्य साहित्यकारों ने शिरकत की। ‘भारत और पुस्तक संस्कृति’ पर परिचर्चा और गिल्ड के सदस्यों की नवीन पुस्तकों का लोकार्पण भी हुआ।
मुख्य वक्ता डायमंड बुक्स के अध्यक्ष नरेंद्र वर्मा रहे। वक्ताओं में हिंदी के साहित्यकार- कवि प्रो. हरीश अरोड़ा और राकेश पाण्डे रहे। अध्यक्षता ऑथर्स गिल्ड ऑफ इंडिया के उपाध्यक्ष डॉ. मुकेश अग्रवाल ने की। इस अवसर पर महासचिव डॉ. शिवशंकर अवस्थी की पुस्तक ‘विचार प्रवाह’, डॉ. संदीप कुमार शर्मा कृत उपन्यास ‘छत:अरमान हमारे अपनों के’ एवं ‘वंदे मातरम’ (संक्षिप्त परिचय), काव्यांशी श्रीवास्तव की अनंत प्रेम, डॉ. अजय झा की पत्रिका ‘सूर्य प्रभा’ और मासिक पत्रिका ‘संचेतना संगम’ के जनवरी अंक का लोकार्पण एस.एस. अवस्थी, अशोक ‘अश्रु’, रमा वर्मा श्याम, सुशील सरित व डॉ. सुषमा सिंह द्वारा किया गया।
मंच संचालन डॉ. अवस्थी ने किया।