बिलासपुर (छग)।
संकेत साहित्य संस्था बिलासपुर (छत्तीसगढ़) द्वारा ६ फरवरी को काव्य गोष्ठी का आयोजन किया गया। गोष्ठी में साहित्य मनीषियों ने अपनी रचनाओं से माहौल को साहित्यमय कर दिया। इस अवसर पर साझा काव्य संग्रह ‘गंगांजलि’ का लोकार्पण किया गया।
गोष्ठी में रचनाकारों ने बसंत ऋतु का बखूबी चित्रण किया तो गीत, ग़ज़ल और हास्य व्यंग्य से गोष्ठी को सार्थकता दी। संग्रह (संपादक डॉ. अजय शुक्ल) में कवि संगम त्रिपाठी (जबलपुर), पंकज बुरहानपुरी, श्याम फतनपुरी, डॉ. सोमनाथ शुक्ल आदि की रचनाएं हैं। वरिष्ठ ग़ज़लकार केवल कृष्ण पाठक, डॉ. शिवशरण श्रीवास्तव ‘अमल’, राकेश कुमार खरे व नरेंद्र कुमार शुक्ल ने लोकार्पण किया।