कुल पृष्ठ दर्शन :

हिंदी कहानी विधा सम्मान २०२६ हेतु प्रविष्टियाँ आमंत्रित

जोधपुर (राजस्थान)।

कला, संस्कृति, शिक्षा विमर्श मंच ‘सृजना’ की ओर से प्रतिवर्ष आयोजित अखिल राजस्थान स्तरीय आचार्य लक्ष्मीकांत जोशी साहित्य सम्मान हेतु इस वर्ष हिंदी कहानी विधा की प्रविष्टियाँ आमंत्रित हैं। इस बार यह अखिल राजस्थान स्तर पर प्राप्त हिंदी के सर्वश्रेष्ठ कहानी संग्रह को दिया जाएगा ।
जानकारी (९४१४२९५३३६) के अनुसार रचनाकार जनवरी २०२३ से दिसम्बर २०२५ के बीच प्रकाशित हिंदी कहानी संग्रह की ३ प्रतियाँ १५ अप्रैल तक भेज सकते हैं। सचिव, सृजना, घर-गली संख्या, श्याम मनोहर नगर, चौपासनी ग्राम,जोधपुर-३४२०१४ पर केवल भारतीय डाक विभाग द्वारा यह भेजना है। उम्र की कोई सीमा नहीं है, परंतु मूल राजस्थान निवासी होना अनिवार्य है।

चयन के बाद विजेता रचनाकार को समारोह में सम्मान स्वरूप २१ हजार ₹ व प्रशस्ति-पत्र आदि से सम्मानित किया जाएगा ।