गाजियाबाद (उप्र)।
होली के उपलक्ष्य में अजनारा इंटीग्रिटी राज नगर एक्स. (गाजियाबाद) में राष्ट्रीय कवि वैभव शर्मा के संयोजन में साहित्य सनातन संगोष्ठी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में दिल्ली क्षेत्र से अनेक प्रतिष्ठित कवि एवं कवयित्रियों ने काव्य प्रस्तुतियों से होली के रंग, प्रेम, उल्लास और भारतीय सांस्कृतिक परंपराओं का सजीव चित्र प्रस्तुत किया।
संगोष्ठी के दौरान साहित्यिक वातावरण में उपस्थित अतिथियों, साहित्यकारों एवं श्रोताओं ने उत्साहपूर्वक सहभागिता निभाई। कवि ललित कुमार शर्मा ने होली विषयक रचना प्रस्तुत कर श्रोताओं की सराहना प्राप्त की। संगोष्ठी में प्रेरणा सिंह, हिमांशु शुक्ला, सचिन परवाना, रक्षा सिन्हा व अर्चना सिंह आदि ने अपनी रचनाओं से कार्यक्रम को समृद्ध बनाया।
कवि वैभव शर्मा ने कार्यक्रम का संचालन प्रभावी शैली में किया।