कुल पृष्ठ दर्शन : 1

‘जलेसं’ प्रतिवर्ष देगा ११ साहित्य सम्मान

रतलाम (मप्र)।

जनवादी लेखक संघ रतलाम प्रतिवर्ष ११ साहित्य सम्मान देगा। कविता, कहानी, आलोचना एवं ग़ज़ल के क्षेत्र में स्थानीय व देश के रचनाकारों को साहित्य साधना के लिए ये दिए जाएंगे।

संघ के सचिव रणजीत सिंह राठौर ने बताया कि यह निर्णय जनवादी लेखक संघ के जिला सम्मेलन में लिया गया। इसके तहत हर रचनाकार को ११०० रुपए की सम्मान निधि, स्मृति चिह्न एवं साहित्य भेंट किया जाएगा। इस वर्ष के साहित्य सम्मान समारोह में यह दिए जाएंगे। उक्त बैठक में डॉ. पूर्णिमा शर्मा, डॉ. गीता दुबे, सुभाष यादव, एन.के. मिश्रा और कीर्ति यादव आदि उपस्थित रहे।