दिल्ली।
वर्ष २०२४ में स्व. ओम प्रकाश शर्मा और स्व. शांति देवी की स्मृति में ‘ॐ शांति साहित्य मेमोरियल, दिल्ली’ की स्थापना की गई थी। उसी निमित्त प्रति वर्ष कविता की किसी भी विधा में स्तरीय साहित्यिक अवदान हेतु १ रचनाकार को ११ हजार ₹ का ‘ॐ शांति साहित्य गौरव सम्मान’ इस बार प्रख्यात कवयित्री-कथाकार अलका सिन्हा को दिया जाएगा।
मेमोरियल के अध्यक्ष नरेश शांडिल्य के अनुसार भविष्य में होने वाले सम्मान समारोह में कविता विधा में अलका सिन्हा को अंगवस्त्र, श्रीफल, प्रशस्ति-पत्र से सम्मानित किया जाएगा। पहला ॐ शांति साहित्य गौरव सम्मान वरिष्ठ कवि राजेश्वर वशिष्ठ को तथा दूसरा सुविख्यात कवयित्री आशा पाण्डेय ओझा को दिया गया था। इसी कड़ी में वर्ष २०२६ का तीसरा सम्मान अलका सिन्हा को मिलेगा।