भदरसा (उप्र)।
ग्राम नूर नगर भदरसा (उप्र) में राजनीति के अजातशत्रु श्रद्धेय नेताजी मुलायम सिंह यादव की स्मृति में कवि सम्मेलन आयोजित किया गया। इस शानदार कार्यक्रम का हिस्सा कवि सोमेन्द्र सक्षम भी बने ओर काव्य पाठ किया।
मुकाम सेवा संस्थान के तत्वावधान में आयोजित इस कार्यक्रम में प्रतापगढ़ के वीर रस के कवि लवलेश यदुवंशी सहित मनीष मगन, संदीप शरारती, जयराम सिंह, सूर्यप्रकाश सूरज, शुभेन्द्र सिंह और इकलौती कवयित्री सौम्या तिवारी ने सुंदर रचनाएँ प्रस्तुत की। साहित्यकार अशोक अज्ञानी ने इसका संचालन किया।