पटना (बिहार)।
मंदार विद्यापीठ, (बौंसी-बाँका, बिहार) में शुक्रवार को विद्यापीठ के संस्थापक साहित्य मनीषी आनन्द शंकर माधवन की ११२वीं जयंती पर आयोजित ‘आनन्द शंकर माघवन राष्ट्रीय कवि सम्मेलन’ में ‘यूँ ही कोई ‘पारस’ नहीं होता’ के नायक और सम्पादक पारस कुंज को विद्वान साहित्यकार एवं छात्रों की उपस्थिति में मुख्य अतिथि तिलकामांझी भागलपुर विवि के कुलपति प्रो. विमलेंदु शेखर झा के हाथों अंगवस्त्र, माधवन प्रतीक चिन्ह और सम्मान स्वरूप ५० हजार १ ₹ के साथ ‘आनन्द शंकर माधवन साहित्य रत्न’ पुरस्कार से सम्मानित किया गया। इस अवसर पर विद्यापीठ के अध्यक्ष पवन कुमार सिंह, सचिव अरविंदाक्षन माडम्बथ और सीनेट सदस्य मृत्युंजय कुमार सिंह गंगा भी मंचासीन रहे।