स्पर्धा:द्वितीय स्थान पाया ललित गर्ग तथा संजय वासनिक ने..
इंदौर (मप्र)।
हिन्दी के सम्मान एवं लोकप्रियता के अभियान के अंतर्गत हिंदीभाषा डॉट कॉम परिवार द्वारा इस बार ११० वीं स्पर्धा का आयोजन किया गया। ‘आजादी… और आज हम’ (१५ अगस्त विशेष) विषय पर हुए इस कड़े मुकाबले में गद्य में प्रथम स्थान डॉ. विद्या ‘सौम्य’ एवं पदय में डॉ. राम कुमार झा ‘निकुंज’ को प्राप्त हुआ है।
मंच-परिवार की सह-सम्पादक श्रीमती अर्चना जैन व संस्थापक-सम्पादक अजय जैन ‘विकल्प’ ने जानकारी देते हुए बताया कि, प्राप्त प्रविष्टियों में से श्रेष्ठता अनुसार निर्णायक मंडल ने इस बार गद्य वर्ग में पहला स्थान
‘स्वतंत्रता का अतीत और वर्तमान परिदृश्य’ आलेख पर ‘सौम्य’
(प्रयागराज, उप्र) को दिया है। इसी वर्ग में ‘आत्मनिर्भरता से विकसित भारत की ओर आजादी की उड़ान’ हेतु दिल्ली से ललित गर्ग को दूसरे एवं ‘लोकतंत्र, न्यायपूर्ण सिद्धांत और संयुक्त प्रतिबद्धता है स्वतंत्रता दिवस’ के लिए कर्नाटक से पदमा अग्रवाल को तृतीय स्थान पर चुना गया है।
श्रीमती जैन ने बताया कि, १ राष्ट्रीय कीर्तिमान, १.५८ करोड़ दर्शकों-पाठकों का अपार स्नेह एवं १० सम्मान पाने वाले इस मंच द्वारा आयोजित उक्त स्पर्धा में पदय वर्ग में ‘अमर रहे स्वाधीनता’ रचना पर डॉ. राम कुमार झा ‘निकुंज’ (दिल्ली) ने पहला स्थान पाया है तो दूसरे क्रम पर ‘आजादी हवा में नहीं मिलती’ हेतु संजय वासनिक (मुम्बई, महाराष्ट्र) विजेता बने हैं। इसी अभियान में कमलेकर नागेश्वर (हैदराबाद, तेलंगाना) की कविता ‘गाओ मिलकर भारत का जयगान’ को तीसरा विजेता चुना गया है।
मंच की संयोजक प्रो. डॉ. सोनाली सिंह, मार्गदर्शक डॉ. एम.एल. गुप्ता ‘आदित्य’, परामर्शदाता डॉ. पुनीत द्विवेदी (मप्र) ने सभी सहभागियों को हार्दिक बधाई दी है।